प.पू. साध्वीवर्या प्रियमरसाश्री म.सा. एवं श्रियमरसाश्री म.सा. के सानिध्य में निकलेगी पुखराज पैलेस तक भव्य तिरंगा यात्रा

इंदौर श्री शीतलनाथ मणिभद्र जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट द्वारा शनिवार 15 अगस्त को सुबह 8 बजे प.पू. साध्वीवर्या प्रियमरसाश्री म.सा. एवं श्रियमरसाश्री म.सा. की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में द्वारकापुरी मंदिर से पुखराज पैलेस (फूटी कोठी) तक भव्य तिरंगा यात्रा एवं देशभक्ति महोत्सव का अनूठा आयोजन किया जाएगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय नाहर, उपाध्यक्ष सुशील कुकड़ा एवं सचिव चेतन भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के बाद सुबह 9.30 बजे पुखराज पैलेस पर देशभक्ति का रंगारंग आयोजन रखा गया है, जिसमें जैन समाज के महापुरुषों का राष्ट्रभक्ति में योगदान विषय पर साध्वी द्वय का प्रेरक प्रवचन भी होगा और भामाशाह एवं टोडरमल जैसे जैन श्रावकों के योगदान एवं धर्म की शक्ति पर आधारित भव्य नाटिका का मंचन भी किया जाएगा। ट्रस्ट के कमलेश कोठारी, डॉ. अनिल बाफना, राजेंद्र जैन, विनोद बावेल, कैलाश नाहर के संयोजकत्व में महोत्सव के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। कार्यक्रम के पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी होगा।
