
स्वतंत्रता दिवस पर श्री सर्व सेवा कल्याण समिति का दो दिवसीय भव्य राष्ट्रभक्ति आयोजन
“एक शाम राष्ट्र के नाम” सांस्कृतिक संध्या से गूंजा देशभक्ति का स्वर
इंदौर। राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ श्री सर्व सेवा कल्याण समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर दो दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। कुशवाह नगर,नंदबाग , यादवनंद नगर, कर्मा नगर,राम नगर, सुंदर नगर, 51 नम्बर स्कीम, महाराणा प्रताप नगर, शुभम नगर सहित क्षेत्र के 151 स्थानों पर एक साथ एक समय पर ध्वजारोहण कर संस्था सर्व सेवा ने विश्व रिकॉर्ड बनाया।समिति के संरक्षक कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मार्गदर्शक पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय और संस्था सर्व सेवा समिति अध्यक्ष श्री अजय कुशवाह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना और स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाना है।
पूर्व संध्या पर : “एक शाम राष्ट्र के नाम”
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “एक शाम राष्ट्र के नाम” सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। देशभक्ति गीत, नृत्य, नाट्य और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, *भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा*सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
15 अगस्त: 151 स्थानों पर एक साथ ध्वजारोहण, बना विश्व रिकॉर्ड
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे कुशवाह नगर में एक साथ समय पर 151 विभिन्न स्थानों पर एक साथ ध्वजारोहण का ऐतिहासिक आयोजन किया गया।एक ही समय पर शहर के कोने-कोने में तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दिया गया। इस अभूतपूर्व आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपकर इस उपलब्धि को सम्मानित किया।अध्यक्ष अजय कुशवाह ने कहा, “यह रिकॉर्ड सिर्फ इंदौर का नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। जब कुशवाह नगर क्षेत्र के 151 स्थानों पर एक साथ तिरंगा लहराया तो लगा मानो पूरा शहर एक सुर में वंदे मातरम् गा रहा हो।”इस दो दिवसीय आयोजन ने साबित किया कि जनसहभागिता से ही राष्ट्रभक्ति का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा सकता है।
