इन्दौर अलसुबह लिम्बोदी गेट के समीप असंतुलित बस सड़क किनारे जा घुसी। बताया जा रहा है कि पलक झपकते ही हादसा हो गया। बस मोड़ पर टर्न ले रही थी तभी असंतुलित हुई। हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही तेजाजी नगर और भंवरकुआ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया। तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकराम ने बताया कि बस महाराष्ट्र से इन्दौर आ रही थी। बस सवारियों से भरी हुई थी। करीब १० लोग इसमें घायल हुए है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घायलों की जानकारी जुटा रही है।
