इंदौर माली मोहल्ला एमओ जीलाइन्स स्थित श्री महाप्रचंड हनुमान मंदिर पर संत श्रीलादूनाथ महाराज गुरु आश्रम न्यास समिति के तत्वावधान में महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आकर्षक झांकी सजाकर भगवान के बाल स्वरुप का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। पूजा अभिषेक के पश्चात रात्रि को जन्मोत्सव आरती में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। ‘नंद में आनन्द भयो जय कन्हैयालाल की’ भजन पर श्रद्धालु थिरकते रहे।
