
हंसदास मठ के पीठाधीश्वर श्रीरामचरणदास महाराज के अनुज का निधन इंदौर एयरपोर्ट रोड स्थित प्राचीन हंसदास मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्रीमहंत स्वामी रामचरणदास महाराज के अनुज एवं महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज के काकाश्री, सेवानिवृत्त एएसआई पं. धनवंतरि प्रसाद शर्मा का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया। वे अत्यंत सरल एवं निष्ठावान पुलिस अधिकारी रहे तथा जीवन पर्यन्त धार्मिक सामाजिक कार्यों में अग्रणी बने रहे। अंतिम संस्कार रविवार को सुबह किया गया। बड़ी संख्या में स्नेहीजनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उठावना (शोक बैठक) सोमवार 7 सितम्बर को अपराह्न 4.30 बजे से बड़ा गणपति एयरपोर्ट रोड स्थित हंसदास मठ पर रखा गया है।
