खजराना गणेश मंदिर में शुरु हुआ 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव

इंदौर
इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में आज से 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव प्रारंभ हुआ। कलेक्टर सह अध्यक्ष श्री शिवम वर्मा ने आज खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ किया।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सह प्रशासक श्री क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारी व मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। मंदिर में महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन के साथ-साथ भजन संध्याएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
ध्वजा-पूजन और लड्डू प्रसादी का वितरण
उद्घाटन दिवस पर ध्वजा-पूजन किया गया और लड्डू प्रसादी का वितरण हुआ। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला।
