गायत्री विला में हुआ सामूहिक गणपति अथर्वशीर्ष पाठ, भक्तों ने भी धारण की मारवाड़ी पगड़ी

इंदौर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर एमआर-4 महालक्ष्मी नगर स्थित गायत्री विला में बप्पा का मनमोहक शृंगार आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां भगवान गणेश जी को आकर्षक मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर विशेष शृंगार किया गया।भक्ति के इस अनोखे संगम में भक्तों ने भी भगवान के स्वरूप में खुद को रंगते हुए मारवाड़ी पगड़ी धारण कर पूजन किया। पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।एमआर-4 महालक्ष्मी नगर युवक मंडल के अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह ठाकुर * ने बताया कि इस अवसर पर *सामूहिक गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया। पाठ के पश्चात विधि-विधान से गणेश जी की आरती उतारी गई और लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सभी भक्तों में वितरित किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष डॉक्टर संतोष सिंह ठाकुर संगठन मंत्री राहुल बना ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अमित त्रिवेदी ,राजेंद्र श्रीमाली ,दरबार सिंह परमार लाल ,बाबू सिंह ठाकुर ,एसके नायर , अनिल भाटिया मौजूद थे ।
