साईं राम मंडल की अनूठी पहल का छठा वर्ष, आकाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला और लक्की अवस्थी के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

इंदौर। गणेश उत्सव को और अधिक भव्यता देने के लिए संस्था साईं राम मंडल द्वारा विगत पांच वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी विशाल गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया। नंदबाग में आयोजित इस कार्यक्रम का यह छठा वर्ष है।आयोजन के प्रमुख रितेश बंटी ठाकुर ने बताया कि IDCA अध्यक्ष आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ,भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और लक्की अवस्थी के मार्गदर्शन में सैकड़ों गणेश पंडालों के आयोजकों को 61 बड़ी गणेश प्रतिमाएं विधि-विधान से पूजन अर्चन कर वितरित की गई। इस दौरान सभी ने एक साथ “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का सामूहिक जाप किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।रितेश बंटी ठाकुर ने बताया कि शुरुआत में बस्ती क्षेत्र होने के कारण पंडालों में गणेश जी को विराजित करने में छोटे बच्चों और आयोजकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए साईं राम मंडल से जुड़े सदस्यों ने निर्णय लिया कि पंडालों के लिए बड़ी प्रतिमाओं की व्यवस्था संस्था द्वारा ही की जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से IDCA अध्यक्ष आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ,भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और लक्की अवस्थी अशोक चौहान चांदू नेता,डॉ दीपक शर्मा जी , राजेश चौहान जी , मुन्ना साहू जी , मुकेश धारकर जी, अश्विनी शुक्ल जी, गोविंद पवार जी ,प्रेम विजयवर्गीय जी , कपिल तिवारी जी , चंदन बेस जी, प्रेम जोशी जी एवं गणेश पंडालों के आयोजक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
