विधवा-विधुर, तलाकशुदा एवं दिव्यांग भाई-बहनों के लिए उसी दिन होगा दूसरा विशेष सम्मेलन, समीक्षा बैठक में तय हुई रूपरेखा

इंदौर। राजपूत समाज युवा चेतना मंडल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला अखिल भारतीय निशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन इस वर्ष 27 दिसंबर 2026 को इंदौर में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ आगामी सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।संस्था के अध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह उमठ ने बताया कि इस वर्ष 34वां अखिल भारतीय निशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन 27 दिसंबर को साईं पैलेस गार्डन, इंदौर में आयोजित होगा। सम्मेलन में देशभर से राजपूत समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां अपने परिजनों के साथ शामिल होंगे।विशेष बात यह है कि उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद दूसरा परिचय सम्मेलन विधवा-विधुर, तलाकशुदा एवं विकलांग भाई-बहनों के लिए अलग से आयोजित किया जाएगा, ताकि उन्हें भी सम्मान के साथ नया जीवनसाथी चुनने का अवसर मिल सके।बैठक के दौरान समिति के सलाहकार मनोहर सिंह चौहान ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। संस्था द्वारा जो बचत राशि रही, उसे एफडी कराकर समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी समाजजनों ने सराहना की और आगामी सम्मेलन के लिए सहमति प्रदान की।समीक्षा बैठक में सुनील सिकरवार, अंतर सिंह ठाकुर, नारायण सिंह देवड़ा, राजू चौहान, बने सिंह, यशवंत सिंह भाटी, विजय सिंह पंवार, सुनील राठौर, कल्याण सिंह, कुंवर सिंह, दिनेश सिंह चौहान, निर्भय सिंह देवड़ा, उत्तम सिंह सिसोदिया, सुरेंद्र सिंह पंवार, सुमेर सिंह राठौर, श्रीमती रेणु परिहार, श्रीमती कृष्णा ठाकुर, संगीता चौहान, श्रद्धा गौड़, खुशबू बैस, हर्षलता सिंह, ममता कुशवाह, सीमा बैस, अंतिमा तोमर, रेणु बैस सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
