इंदौर तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है।
यहाँ मिस्त्री का काम कर रहे एक ३० वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मूल रूप से पुनासा निवासी रवि पिता सूरज (३०) आनंद विहार स्थित एक मकान में मिस्त्री का काम कर रहा था। काम के दौरान वह अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लगा। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की आगे की जाँच कर रही है।
