
आज मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में बड़ा गणपति मंदिर से प्रारंभ होकर हमारे इंदौर की कुलदेवी बिजासन माता मंदिर तक “विशाल चुनरी यात्रा” का आयोजन किया..
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सनातन सशक्त हो रहा है, यह यात्रा इसी सनातन का शक्ति प्रदर्शन है, जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों और पंथों के लोग पवित्र भाव के साथ एक साथ आकर माँ के दरबार जाते है ।
यात्रा के इस 17वे वर्ष में आज एक साथ करीब एक लाख लोगो ने माँ को 2.5 किलोमीटर लंबी-लाखों सितारों से सजी चुनरी चरणों में अर्पित कर उनसे सभी के मंगल की प्रार्थना की व आशीर्वाद लिया ।
मै यात्रा के पधारे सभी श्रद्धालुगण का सादर साधुवाद करता हूँ व इस यात्रा को सफल बनाने हेतु प्रयासरत सभी उस कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करता हूँ जिनके कई महीनों की मेहनत से यह यात्रा सफल हुई है..
यात्रा में साथ रहे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, म.प्र. शासन कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय व श्री तुलसीराम सिलावट, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सत्यनारायण सत्तन व श्री कृष्णमुरारी मोघे, संभाग प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्री श्रवणसिंह चावड़ा, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड, श्री मधु वर्मा, श्री मनोज पटेल, पूर्व विधायक श्री जीतू जिराती, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री संजय शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, श्री प्रताप करोसिया, श्री सावन सोनकर सहित कई भाजपा नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताबंधु व नागरिकबंधु ।
