गौरी नगर राजपूत धर्मशाला में क्षत्राणियों और सरदारों ने किया आराध्य भगवान श्रीराम का पूजन

इंदौर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रगतिशील क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में गौरी नगर स्थित राजपूत धर्मशाला में भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्राणियों ने परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर समाज के वीरों ने अपने आराध्य भगवान श्रीराम की राम स्तुति कर विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया। क्षत्रिय परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमेंद्र जादौन, राम नरेश भदौरिया, उग्रसेन गौतम, हेमंत राठौर, पूर्व आईजी बी.एस. चौहान, समाजसेवी मोहन सेंगर , ओंकार सिंह भदौरिया, पार्षद राजू भदौरिया, दीक्षा भदौरिया सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के सरदार और क्षत्राणियां उपस्थित रहीं।सभी ने एक स्वर में राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।शस्त्र पूजन के साथ गूंजा – जय श्रीराम, जय राजपुताना का उद्घोष।
