दीपावली के पावन अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय सिंह पवार ने भाजपा कार्यालय में किया विधि-विधान से पूजन

इंदौर । भारतीय जनता युवा मोर्चा इंदौर ग्रामीण के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय सिंह पवार ने जिला अध्यक्ष का दायित्व प्राप्त होने के पश्चात दीपावली के पावन अवसर पर प्रथम बार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुँचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।इस अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक सुश्री उषा ठाकुर, विधायक मधु वर्मा,विधायक मनोज पटेल , भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय सहित पदाधिकारी ओर कार्यकर्ताओं ने पूजन किया।कार्यालय पहुँचने पर उन्होंने कार्यालय की देहरी पर माथा टेककर नमन किया और पार्टी के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यालय में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह पवार ने कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की आस्था, समर्पण, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के संकल्प का केंद्र है। इस पवित्र देहरी पर माथा टेककर मुझे नई ऊर्जा और नई प्रेरणा मिली है।उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समाज की प्रथम पंक्ति में लाने के संकल्प के साथ कार्य करना ही मेरा ध्येय रहेगा।युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में युवाओं की ऊर्जा, सामर्थ्य और प्रतिभा को राष्ट्र एवं संगठन की सेवा में समर्पित करते हुए युवाओं के उत्थान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने का संकल्प लेता हूँ।पूजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजय सिंह पवार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
