भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय सिंह पवार का पहला आयोजन
इंदौर । भारतीय जनता युवा मोर्चा इंदौर ग्रामीण के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय सिंह पवार के नेतृत्व में नियुक्ति के पश्चात पहला बड़ा आयोजन “युवा शंखनाद – आभार यात्रा एवं युवा समागम” कल, 15 नवंबर 2026, रविवार प्रातः 10:00 बजे मुरली गार्डन, मांगलिया (हाट मैदान) में आयोजित होगा। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के जोश, उत्साह और संगठन की एकजुटता का प्रतीक बनने जा रहा है।आभार यात्रा लसूड़िया से प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल मुरली गार्डन पहुंचेगी। यात्रा में सांवेर, महू, देपालपुर और राऊ विधानसभा के हजारों युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट जी, सांसद शंकर ललवानी विधायक सुश्री उषा ठाकुर जी, विधायक मधु वर्मा जी, विधायक मनोज पटेल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा जी सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।यात्रा के पश्चात सभी युवा साथियों के लिए सहभोज का आयोजन भी रहेगा।जिलाध्यक्ष अजय सिंह पवार ने सभी युवा साथियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, एकजुट होकर युवा शक्ति का परिचय दें और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं समर्पण को मजबूत बनाएं। यह युवा शंखनाद, युवा शक्ति के राष्ट्र निर्माण के संकल्प का शंखनाद है।”भाजपा की रीति-नीति के अनुसार संगठन ही शक्ति है, और युवा ही संगठन की रीढ़ हैं। इस समागम से हम सब मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेंगे।”
आयोजन को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
