युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए सैकड़ों प्रविष्ठियां आई
इंदौर। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा समाज का महाकुंभ अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 15 नवंबर को राजीव गांधी चौराहा स्थित शुभ कारज गार्डन में प्रात: 11 बजे से भगवान लवकुश पूजन ओर आरती के साथ शुरू होगा।
जानकारी देते हुए महासभा के अध्यक्ष राकेश कुशवाह (पहलवान) और कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोक कुशवाह ने बताया कि सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही प्रदेश के अनेक मंत्री . कैलाश जी सिलावट हार्डिया जि मधुवर्मा जी गोलू शुक्ला जी मालनी गौड
प्रभुदयाल पटेल लव कुश बोर्ड अध्यक्ष कैविनेट मंत्री दर्जा प्राप्त और गणमान्य नागरिक भी इस दौरान आयोजन में शामिल होंगे। राकेश कुशवाह के अनुसार परिचय सम्मेलन को समाजजनों में उत्साह है। इसके चलते अभी तक करीब 7 सौ से अधिक युवक युवतियों की प्रविष्टि इंदौर सहित देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से प्राप्त हुई हैं ।
महासभ के युवा अध्यक्ष कौशल कुशवाह एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुशवाह ने बताया कि 15 नवंबर को होने वाले अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। सम्मेलन को लेकर 200 से अधिक स्वजातीय बंधु और मातृशक्तियां विभिन्न समितियों के माध्यम से व्यवस्था संभालेंगे । कुंडली मिलान की व्यवस्था भी रहेगी । आयोजन को लेकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासभा के सचिव हंसराज कुशवाह, कोषाध्यक्ष टीडी पटेल के अनुसार परिचय सम्मेलन में उच्च शिक्षित ,एडवोकेट , इंजीनियर , डॉक्टर की प्रविष्टि भी आई हैं । मध्यप्रदेश के इंदौर , hi उज्जैन , रतलाम , जबलपुर सहित विभिन्न जिलों के साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान से भी प्रविष्टियां आई है। विवाह योग्य युवक युवती के परिचय पुस्तिका चयन का विमोचन भी किया जाएगा।
