
इंदौर, मालवा रोज सोसायटी के सुनील खंडेलवाल एवं समाजसेवी सुमेश खंडेलवाल के पिताश्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरि खंडेलवाल (88 वर्ष) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। अंतिम यात्रा उनके वी-6, संवाद नगर स्थित निवास से रीजनल पार्क मुक्ति धाम के लिए प्रस्थित हुई।
श्री खंडेलवाल अपने स्नेहीजनों और कांग्रेसजनों के बीच हरि भैया के नाम से लोकप्रिय रहे। उन्होंने उपभोक्ता आंदोलन, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वन समिति सहित विभिन्न संगठनों के माध्यम से दहेज विरोधी आंदोलन एवं चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में जीवन पर्यंत सक्रिय रहकर महत्वपूर्ण योगदान किया। उनके बड़े पुत्र सुनील खंडेलवाल प्रतिवर्ष गुलाब मेला लगाने वाली मालवा रोज सोसायटी से जुड़े हुए हैं जबकि छोटे पुत्र सुमेश खंडेलवाल न्यूज़ मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके निधन पर मुक्ति धाम में आयोजित शोकसभा में शहर के अनेक राजनैतिक दलों के नेताओं, मालवा रोज सोसायटी से जुड़े गुलाब प्रेमियों तथा सामाजिक-धार्मिक संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चलित उठावना मंगलवार 17 नवम्बर को शाम 4 से 4.30 बजे तक माँ आनंदमयी आश्रम, मेडिकल कॉलेज के पास रखा गया है।
