इंदौर में प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर वार्ड 64 में वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान में हुए शामिल

इंदौर, 17 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा नीमच जिले के प्रभारी नियुक्त किए गए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री, शहर कांग्रेस के कार्यवाह अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अरविंद बागड़ी का पहली बार नीमच पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मधु बंसल, पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार एवं कांग्रेस नेता समंदर पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीमच तरण बाहेती ने बताया कि जिले के प्रभारी अरविंद बागड़ी ने अपने प्रथम संबोधन में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने को अपनी प्राथमिकता रखें और जिले में मतदाता सूची से लेकर सदस्यता अभियान जैसे कार्यों में पूरी लगन एवं दिलचस्पी लेकर काम करें। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला योजना समिति के पूर्व सदस्य डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा ने किया।
गुरुवार को बागड़ी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर चितावद स्थित वार्ड क्रमांक 64 में वोट चोर, गद्दी छोड़ एवं लोकतंत्र बचाओ हस्ताक्षर अभियान के तहत चितावद में टेबल लगाकर आम नागरिकों से हस्ताक्षर कराए इस अवसर पर बागड़ी के साथ प्रभारी सौमिल नाहटा, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पिंटू जोशी, दिनेश कुशवाह, अभिषेक मित्तल एवं अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
