1. उज्जैन में देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। चारों दोस्त मां बगलामुखी माता के दर्शन कर कार से लौट रहे थे, तभी उनकी कार रॉन्ग साइड से आ रहे डम्पर से टक्करा गई ।
2. इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बिल्डर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अंकित राठौर (पुत्र राजू राठौर), निवासी तेली बाखल के रूप में हुई है। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक बताए जा रहे हैं।
3. जूनी इंदौर क्षेत्र में एक घर में आग लग गई। हादसे के वक्त घर में परिवार के छह सदस्य थे। इनमें से 11 साल के एक बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। चार की हालत गंभीर है एक खतरे से बाहर है । हादसा पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के विजय पैलेस में रात 2 बजे हुआ।
4. ऑनलाइन रिश्वत दुकानदार के खाते में लेकर नो एंट्री में प्रवेश देने के मामले में एसआई को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है । पिछले महीने 17 सितंबर को ट्रैफिक एएअसाई राम अवतार दीक्षित ने राजवाड़ा क्षेत्र में एक मिनी ट्रक को 1500 रुपए की रिश्वत लेकर इलाके में अवैध रूप से ट्रक को आने दिया था ।
5. उज्जैन से लौटते हुए ख़राब कार को धक्का लगाते जबलपुर के चार डॉक्टर को पीछे से आयशर ने टक्कर मार दी जिससे एक डॉ हर्ष की मृत्यु हो गई तीन अन्य घायल हो गए हैं । मौके से ड्राइवर फरार हो गया पुलिस कार्यवाही कर रही है ।
6. डोरेमन मामले ने पुलिस ने हनी राजपूत पर एफआईआर दर्ज की है वीआईपी टिकिट लेकर डोरेमन मंहाकाल गर्भ गृह तक पंहुच गया था जिसका विडियो वायरल होने के बाद कार्यवाही की गई ।
7. धार जिले के गंधवानी में एक साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पटाखा दुकानों से शुरू हुई आग ने तेजी से 20 से ज्यादा दुकानों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई। आग से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना बिल्दा के बाजार की है ।
8. इंदौर के नंदलालपुरा में रहने वाले सभी किन्नरों का अब मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। 24 किन्नरों के फिनाइल पीने के बाद बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर से इसकी मांग रखी। साथ ही डेरे में सीमा और पायल गुरु के मालेगांव कनेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग की भी जांच की बात कही।
9. महाकालेश्वर मंदिर में , श्रीअन्नम् रागी लड्डू प्रसाद मिलेंगे। दीपावली पर श्री महाकालेश्वर को भोग लगाकर इसकी शुरुआत की जाएगी। रागी के लड्डू में ड्रायफ्रूट मिलाकर महाकाल मंदिर समिति लड्डुओं को नो प्रॉफिट-नो लॉस पर बेचेंगी ।
