लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती
भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

इंदौर। लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर आज भाजपा नेताओं ने उनकी छोटी ग्वालटोली स्तिथ प्रतिमा पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मधु वर्मा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने की माल्यार्पण किया।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल जी ने देश की रियासतों का एकीकरण कर सबसे कठिन कार्य को संभव बनाया। वास्तव में वह लौह पुरुष थे। देश की एकता और अखंडता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।इस अवसर पर भूपेंद्र केसरी, मंजू ठाकुर, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, गोविंद पंवार, नितिन शर्मा, आशीष शर्मा, पंखुडी डोसी, नागेश पंवार आदि उपस्थित थे।
