
इंदौर, अग्रवाल समाज महासंघ विजय नगर द्वारा अपने अन्नकूट महोत्सव एव दीपावली मिलन समारोह का प्रथम न्योता खजराना गणेश मंदिर में गणेश जी एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष नितेश बंसल, संयोजक प्रदीप अग्रवाल, प्रचार मंत्री पवन अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल, कविता-मनीष गर्ग, शीतल-संदीप अग्रवाल और आरती-रोहन गोयल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के समाज बंधु उपस्थित थे। महासंघ के पदाशिकारियों ने समाज बंधुओं से बुधवार 5 नवंबर को शाम 6 बजे से गोयल रिसोर्ट में होने वाले अन्नकूट महोत्सव एवं मिलन समारोह में उपस्थिति का आग्रह किया है।
