सुनसान इलाकों, शराब दुकानों व गुमटियों के आसपास तथा तंग गलियों व मोहल्लों में ड्रोन पेट्रोलिंग
इंदौर आज सामाजिक तत्व बदमाश तत्वों ओए निगरानी और कार्रवाई के लिए के लिए इंदौर पुलिस ड्रोन कैमरा से प्रमुख स्थान बाजार सार्वजनिक स्थान और संगीत ठिकानों पर हाई रेजोल्यूशन कैमरा से निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रभावित कार्रवाई के निर्देश दिए है ।विभिन्न स्थानों पर ड्रोन से पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की गई। जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्र के हॉटस्पॉट व शैडो एरिया जहां असामाजिक तत्वों व बदमाशों और अवैधानिक गतिविधियों की संभावना होती है, जैसे सुनसान इलाकों, शराब दुकानों, पान/सिगरेट आदि की गुमटियों के आसपास व खाली मैदानों, गार्डन आदि स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से पेट्रोलिंग की गई एवं कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। सभी जगह पैनी नजर रख छोटी छोटी व तंग गलियों व मोहल्लों पर भी बारीकी से ड्रोन से निगरानी की गई। पुलिस कमिश्नरेट की टीमो द्वारा ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों और इनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा कर, संदिग्धों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं। उक्त कार्यवाही से पुलिस को रियल-टाइम जानकारी प्राप्त होने से, अपराधियों पर और प्रभावी नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।पुलिस द्वारा ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
