इंदौर शहर के खजराना थाना क्षेत्र में एक ६५ वर्षीय बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के मात्र ४८ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह सर्विस रोड पर चलते समय हुई मामूली टक्कर और इसके बाद हुए आपसी झगड़े को बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और विभिन्न थानों में उस पर अपराध दर्ज हैं। गत १२ नवंबर की रात एमवाय हॉस्पिटल से खजराना पुलिस को सूचना मिली थी कि परमेश्वर पिता देवराव ६५ वर्ष, निवासी तपेश्वरीबाग खजराना की घायल अवस्था में मृत्यु हो गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पीएम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह स्पर्ष, निवासी रुस्तम का बगीचा, तुकोगंज) और मृतक परमेश्वर देवराव आपस में टकरा गए थे। इस पर मृतक ने आरोपी को गाली दी और कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया, इससे गुस्साए आरोपी ने वहीं से पत्थर उठाकर परमेश्वर देवराव के सिर पर मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।अपराध की गंभीरता को देखते हुए, डीसीपी कुमार प्रतीक के निर्देश पर थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिली कि आरोपी नीरज उर्फ चीनू डोनरे तुकोगंज क्षेत्र का है और इस समय स्कीम नंबर १३४ बाईपास की ओर भागा है। खजराना पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी, पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसमें उसे हाथ और पैर में चोटें आईं। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया।
