सराफा बाजार मे कारीगर और ज्वेलर्स सोने की बीसी डालते हैं फंड से एकत्र सोने को 12 महीने के लिए आभूषण बनाने के लिए देते हैं। आरोप है कि सोमीर भाईती, उत्तम खोमराई, कार्तिक, साईफूल, निसित, हिदायत, दिलीप सोनी करीब 900 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए जो की लगभग एक करोड़ रुपये कीमत का है। सराफा में गणेश ज्वेलर्स के नाम से सोने के आभूषण बनाने वाले ज्वेलर्स गणेश पुत्र निताई निवासी ओम विहार कॉलोनी ने सात बंगाली कारीगरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।आरोपितों ने सोना आभूषण बनाने के लिए लिया था। गणेश के मुताबिक आरोपित रात में दुकान बंद कर गायब हुए हैं। अचानक गायब होने से सराफा में हड़कंप मच गया। फोन करने पर आरोपितों में से एक ने बताय कि मुंबई आ गए हैं। इसके बाद इंदौर आने से इन्कार कर दिया।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र में भी अंतरराज्यीय गैंग ने सोना-चांदी के आभूषण बनाने का काम करने वाले ज्वेलर आसित से 50 लाख के आभूषणों की ठगी कर ली, आरोपियो ने आसित को सपना-संगीता स्थित सचिन अपार्टमेंट बुलाया और हार लेकर सोने के बिस्कुट दे दिए। उसने घर जाकर बिस्कुट देखे तो नकली निकले। उन पर सोने की परत चढ़ी हुई थी। इस गैंग के तीन सदस्यों को जोधपुर और ऋषिकेश से पकड़ा गया है। लाखों रुपये का सोना बरामद कर लिया गया है। टीआइ राजकुमार यादव के अनुसार ठगी पल्हर नगर (एयरपोर्ट रोड) निवासी आसित हाजरा के साथ हुई है। आसित ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने मोबाइल से संपर्क कर कहा कि उसे पांच रानी हार बनवाने हैं। वह ठोस सोना देकर रानी हार ले लेगा। उसने एक व्यक्ति को रिश्तेदार बनाकर भेजा और पांच रानी हार और पांच जोड़ कान में पहनने वाले झाले ले लिए।
