एरोड्रम थाना क्षेत्र के ओम कृष्ण कुटी ६० फीट रोड पर स्थित एक मकान में अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोने के कीमती आभूषण चुरा ले गया, लेकिन भागने की हड़बड़ी में अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गया। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, घटना विजय राठौर पिता रमेश राठौर के मकान में हुई। फरियादी विजय राठौर ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपी उनके खुले हुए घर में घुस आया और अलमारी में रखे सोने के आभूषण चुरा लिए। चोरी हुए सामानों
में एक सोने का हार, दो सोने के कान के लटकन और एक सोने की अंगूठी शामिल हैं, जिनकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जल्दबाजी में मौके से फरार हुआ, लेकिन वह अपनी हीरो होंडा पैशन नंबर एमपी-०९
एमवाय ०८४४ मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गया। पुलिस के लिए यह मोटरसाइकिल एक अहम सुराग है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर चोर की पहचान और तलाश में जुट गई है।
