इंदौर के आजाद नगर में रहने वाली एक 17 साल की छात्रा राधिका पुत्री योगेश दुबे निवासी चौधरी पार्क ने अपने घर में फांसी लगा ली। रविवार दोपहर वह अपने घर में प्रोजेक्ट बना रही थी। इसके बाद भाई को उसने सामान लेने बाहर भेजा फिर फंदे पर झूल गई। भाई वापस आया तो राधिका को देखा।पुलिस के मुताबिक अभी पिता ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह इलाके में ही रहने वाले एक स्कूल में 11 क्लास की छात्रा थी। राधिका के पिता एक खिलौने की कंपनी में काम करते हैं। परिवार में छोटा भाई है। आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।
