छत्रीपुरा पुलिस ने प्रतिबंधित चाइना मांझा के खिलाफ कार्रवाई की और २०० चाइना धागन रोल के साथ दो आरोपियों को बंदी बनाया। पुलिस ने रेडियो चौक बियाबानी पर एक व्यक्ति देव पिता रमेश ओटकर निवासी रेडियो चौक को रोका और उसके पास से चाइनीज धागा का एक रोल मिलाा। पूछताछ करने पर बताया कि यह चाइनीज धागा रोल वह समीर मेव निवासी मेवाती मोहल्ला थाना एमजी रोड इंदौर से लेकर आया है। पुलिस ने बताए पते पर छापामार कार्रवाई की। आरोपी समीर मेव पिता शफीक मेव
निवासी मेवाती मोहल्ला की दुकान से २०० प्रतिबंधित चाइना रोल के गट्टे बरामद किए। पुलिस ने दो लोगों पर कार्रवाई की।
