60 फीट रोड एरोड्रम थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ उसके पूर्व प्रेमी द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट की गई आरोपी अर्जुन की आदतों से परेशान होकर युवती ने बातचीत बंद कर दी थी । एमपी पब्लिक स्कूल के घटना में अर्जुन ने बीच सड़क युवती के साथ बदसलूकी की और उसे धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर अर्जुन पुत्र जगदीश चौहान निवासी ग्राम चापड़ा जिला देवास के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका पूर्व मित्र था और दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत होती रही थी। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसने मोबाइल पर बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
