पिपलियाहाना चौराहा पर कल रात करीब ३.३० बजे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी-०९ एचएच ६४७२ डिवाइडर से टकराया और उसके बाद वह वहीं पर पलटी खा गया। सूत्रों का कहना है कि ट्रक की गति इसी से बताई जा सकती है कि डिवाइडर भी बड़ी लम्बाई में टूटा, जबकि इस ट्रक में केमिकल की बोरियां भरी होने की बात कहीं गई। ट्रक पलटने के बाद इस ट्रक में भी आगे की ओर बड़ी क्षति हुई है। ड्रायवर कोचोट आने की बात भी बताई गई, लेकिन ड्रायवर कब और कहां इलाज के लिए गया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। आज सुबह यातायात सुचारू करने के लिए इस ट्रक को सीधा करने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन ट्रक में केमिकल की बोरियों का वजन ज्यादा होने की वजह से यह ट्रक उस क्रेन से खड़ा नहीं हो पाया। यातायात और थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही। बाद में दूसरी क्रेन को बुलाया गया।
