इंदौर।
भंवरकुआं क्षेत्र में गाड़ी टकराने के विवाद में आरोपियों ने युवक को जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक मारपीट की घटना भोलाराम उस्ताद मार्ग पर हुई। पुलिस ने फरियादी निखिल पिता अनिल कुमार रघुवंशी निवासी आरोन जिला गुना हाल मुकाम सर्वानंद नगर की रिपोर्ट पर आरोपी मोहित मोर्य निवासी सर्वानंद नगर, आयुष मोर्य, सोनू हार्डिया, मोहित शर्मा, अनीस पटेल, हर्ष बन्ना, परविंदर जाट, चिंटू पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियो ने फरियादी के साथ स्कूटर टकराने की बात को लेकर गालियां दी और लात-घूंसों से पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी।
