इंदौर
नगर निगम के रिमूवल गैंग के द्वारा आज सुबह बिजलपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस क्षेत्र में पांच जेसीबी मशीन की मदद से ४० मकान के सड़क के निर्माण में बाधक हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। इस सड़क के निर्माण के प्रस्ताव को पिछले दिनों हुई महापौर परिषद की बैठक में ही मंजूरी दी गई थी। नगर निगम के द्वारा केंद्रीय सड़क निधि के तहत प्राप्त हुए ४६५ करोड रुपए की राशि से शहर में मास्टर प्लान की २३ सड़कों का निर्माण करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसमें से कुछ सड़कों में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के कार्य को शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में नगर निगम के द्वारा अब बिजलपुर से ट्रेजर टाउन होते हुए क्रिस्टल अपार्टमेंट तक सड़क का निर्माण किया जाना है। इस सड़क के निर्माण कार्य में
बड़ी संख्या में मकान के हिस्से बाधक बने हुए हैं। इन सभी मकान के हिस्से को तोड़ने की दिशा में निगम के द्वारा आज सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की गई।
