इंदौर
रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म क्रमांक ४ पर रीवा जाने वाली ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक युवक संतुलन बिगड़ने के कारण पटरी और ट्रेन के बीच आ गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात प्लेटफॉर्म क्रमांक ४ पर हुआ जब रीवा एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी। मृतक युवक दौड़ती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। युवक खुद को संभाल नहीं पाया और सीधा ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद यात्री यह मंजर देखकर चीख पड़े।हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने युवक के शव को पटरी से बाहर निकाला। तलाशी लेने पर उसके पास से मिले आईडी प्रूफ के आधार पर उसकी
पहचान सुदीप पिता महेश निवासी देवास के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के शव को एम्बुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। देवास में रहने वाले उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है कि युवक ट्रेन में चढ़ते समय हादसे का शिकार हुआ या वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था।
