इंदौर
लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर ७८ में एक बदमाश ने एक युवक को रोककर पहले उसका मोबाइल मांगा और फिर खुद को इलाके का गुंडा बताते हुए शराब के लिए रुपयों की मांग की। मना करने पर आरोपी ने युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। लसूडिया पुलिस के मुताबिक, अड़ीबाजी की यह वारदात स्कीम नंबर ७८ स्थित एचडीएफसीबैंक के पास हुई। फरियादी संजय पिता आनंद शाह, निवासी स्कीम नंबर ११४, यहाँ से गुजर रहे थे, तभी निरंजनपुर नई बस्ती निवासी आरोपी अरुण पिता संतोष ने उन्हें रास्ता रोककर खड़ा कर लिया। आरोपी ने पहले संजय से उनका मोबाइल फोन मांगा, लेकिन जब संजय ने मोबाइल देने से मना कर दिया, तो आरोपी अपनी असलियत पर उतर आया।फरियादी ने पुलिस को बताया कि मोबाइल न मिलने पर आरोपी अरुण धमकाते हुए बोला कि ‘तू मुझे जानता नहीं, मेरा नाम अरुण है और मैं
इस क्षेत्र का गुंडा हूं। मुझे शराब पीने के लिए रुपए
दे, नहीं तो तू अभी अपने घर नहीं पहुंच पाएगा।’
जब संजय ने कहा कि उनके पास रुपए नहीं हैं,
तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा।विरोध करने पर
आरोपी अरुण ने संजय पर हमला कर दिया। दोनों
के बीच हुई झूमाझपटी में आरोपी ने संजय को नीचे
गिरा दिया और मौके से भाग निकला।
