इंदौर
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित चोइथराम सब्जी मंडी में लोडिंग वाहन खड़ा करने जैसी मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि बैंक के गार्ड्स ने एक चालक पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, घटना मंडी परिसर स्थित पीएनबी बैंक के सामने हुई। फरियादी अभिमान पिता ओम जमदार, निवासी महू नाका, अपना लोडिंग रिक्शा लेकर मंडी आया था और उसने बैंक के सामने वाहन
पार्क किया था। इसी बात को लेकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आपत्ति जताई और विवाद शुरू कर दिया।फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी गार्ड सुरेश सिंह, राम दिनेश द्विवेदी और नितेश गिरी ने उसे वाहन हटाने को लेकर अश्लील गालियां
देना शुरू कर दिया। जब अभिमान ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो तीनों गार्ड्स ने तैश में आकर डंडे निकाल लिए और उस पर हमला कर दिया। हमले में उसे शरीर पर चोटें आई हैं।आरोपियों ने जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
