
इंदौर
नायता मुंडला, इंदौर में सादगी के साथ शादी का नि शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया! गैलेक्सी ग्रुप ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य शादी को आसान बनाना, फिजूलखर्ची पर रोक लगाना और समाज में सादगी के साथ शादी करने का संदेश देना था।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
– रतलाम, धार, उज्जैन, देवास, खंडवा एवं आसपास के क्षेत्रों से आए जोड़े शामिल हुए
– नायता पटेल समाज के सभी वरिष्ठजनों ने सम्मान किया
– समीर पटेल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ने कार्यक्रम में पहुंचकर सादगी के साथ शादी की प्रशंसा की
– आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन शादी को आसान बनाने, फिजूलखर्ची पर रोक लगाने एवं समाज में सादगी के साथ शादी करने का संदेश देने की नीयत से किया गया
