इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर इलाके में शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। मूल रूप से शिवपुरी निवासी फरियादी धर्मेंद्र पिता बारेलाल छितराले ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि वह नंदा नगर क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी तीन पुलिया निवासी आरोपी पारस सैन ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने धर्मेंद्र से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की और जब उसने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी पारस गाली-गलौज पर उतर आया। आरोपी ने धर्मेंद्र के साथ जमकर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
