इंदौर
विजय नगर अग्रवाल महासंघ ने मकर संक्रांति, पतंग उत्सव एवं गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में समाजसेवी दीपचन्द अग्रवाल के आतिथ्य में रंगारंग स्पर्धाओं का आयोजन किया। अतिथि स्वागत महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं महामंत्री नीरज गोयल ने किया। इस मौके पर पतंगोत्सव, गिल्ली डंडा, सितौलिया, दड़ीमार एवं अन्य देशी खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महासभा के उपाध्यक्ष नितेश बंसल एवं संगठन मंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल (महू) ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति-ऋषभ जैन, भावना-मनीष गर्ग, मेघा-विनय गुप्ता, आभा-नीरज गोयल के मार्गदर्शन में मनोरंजक खेलों का भी संचालन किया गय, जिनमें संध्या गर्ग, रुपाली सिंघल, शीतल अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, निर्मला सिंघल, बबिता अग्रवाल, स्वाति गुप्ता एवं सुश्री साक्षी गोयल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के समाज बन्धुओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम का संयोजन संदीप अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल एवं मनीष गर्ग ने किया और अंत में आभार माना।

