इंदौर
बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुम्हार खाड़ी इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। गाली-गलौज के बाद आरोपी ने गड़ासे से वार कर महिला को घायल कर दिया और कमरे को खाली नहीं करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। बाणगंगापुलिस ने फरियादी किरण पति नानू बोरासी निवासी कुम्हार खाड़ी की शिकायत पर आरोपी गोलू निवासी कुम्हार खाड़ी बाणगंगा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी शराब के नशे में फरियादी के घर के अंदर घुस आया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने गंडासे से किरण के दाहिने हाथ पर हमला कर दिया, जिससे खून बहने लगा। शोर सुनकर महिला के पति ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर कमरा खाली नहीं किया तो दोनों को जान से मार देगा। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
