इंदौर।
शहर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास नशा सप्लाई करने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से करीब १०.४६ ग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘ब्राउन शुगर’ जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब १ लाख १० हजार रुपये आंकी जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम शहर में संदिग्धों की तलाश कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एसजीएसआईटीएस कॉलेज के सामने सार्वजनिक शौचालय के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो दोनों युवक घबराकर भागने की कोशिश करने लगे।
