गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं पहाड़ी पर पौधारोपण का संकल्प

इंदौर । राजपूत समाज का होली मिलन समारोह कारस देव नगर में मनाया गया । राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को प्राकृतिक रंगों से तिलक कर शुभकामनाएं दी । साथ ही प्रकृति की रक्षार्थ शहर के पास लगी पहाड़ियों पर पौधा रोपण किया जाएगा ।
संगठित हो कर ही समाज विकास के पथ पर बढ़ सकता है:- मोहन सेंगर संरक्षक राजपूत समाज
राजपूत समाज के डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि राजपूत समाज के संरक्षक मोहन सेंगर समाज से आह्वाहन किया कि आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट हो कर कार्य करे। संगठित हो कर ही समाज विकास के पथ पर बढ़ सकता है और देश सेवा कर सकता है ।
राजपूत धार्मिक और सांस्कृतिक रक्षक:- अनुराग प्रताप सिंह राघव करणी सेना
होली मिलन समारोह के अवसर पर राजपूत करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि राजपूतों ने न केवल देश की भौगोलिक सीमाओं, बल्कि हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति की भी रक्षा की।राजपूतों का त्याग और समर्पण भारतीय इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जो हमेशा हमें देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा। डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में एकता और उत्साह का प्रतीक बना जिसने पारंपरिक होली के रंगों के साथ सामाजिक सद्भावना का भी संदेश दिया । इस अवसर पर डॉक्टर संतोष सिंह , रविनेश सिंह राठौर,गणेश सिंह चौहान , राहुल बन्ना , शैलेंद्र सिंह ठाकुर , बबलू ठाकुर मौजूद थे ।
