इंदौर बडगोंदा थाना क्षेत्र के गवली पलासिया में रहने वाले एक युवक के साथ डिजिटल प्रष्ठॉड का मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठग ने पीड़ित के मोबाइल को निशाना बनाते हुए आॅनलाइन माध्यम और सुपर मनी ऐप के जरिए बैंक खाते से एक लाख रुपये की मोटी रकम साफ कर दी। बडगोंदा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फरियादी नरेंद्र पिता भगवान पाटीदार निवासी गवली पलासिया ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल फोन के माध्यम से किसी अज्ञात जालसाज ने सेंधमारी की और उनकी जानकारी के बिना सुपर मनी ऐप व अन्य आॅनलाइन ट्रांजेक्शन माध्यमों का उपयोग कर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। खाते से पैसे कटने का मैसेज आने के बाद पीड़ित को अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी का अहसास हुआ। बडगोंदा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
