
इंदौर एमपी स्टेट रायफल एसोसिएशन द्वारा बीएसएफ रेंज इंदौर में गत 3 से 7 जुलाई तक आयोजित 29वीं एमपी स्टेट, 22 इवेंट्स और 3री एमपी प्री स्टेट एयर इवेंट्स में वीर रायफ़ल शूटिंग सोसायटी के निशानेबाजों ने दोनों इवेंट्स में पदक हासिल कर शहर एवं सोसायटी का नाम रोशन किया है। 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में वीर हंस शर्मा ने स्वर्ण पदक और कृष्णा ठाकुर ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट्स में दो रजत पदक जीते, वहीं एयर इवेंट्स में कृष्णम यादव ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण और गीतांशी आव्हाड ने 10 मीटर एयर रायफल इवेंट्स में रजत पदक हासिल किया। इस इवेंट्स में भाग लेने वाले वीर रायफल शूटिंग सोसायटी के सभी निशानेबाज आगामी स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। सोसायटी के प्रमुख एवं कोच सतीश शर्मा ने सभी निशानेबाजों और विजेताओं की सराहना करते हुए उनके द्वारा स्थापित कीर्तिमानों के लिए उन्हें बधाई देते हुए प्रत्येक स्पर्धा में सफलता की शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।
