इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने कपड़े बदल रही युवती को न सिर्फ बुरी नीयत से खिडक़ी से झांका, बल्कि उसके अंत:वस्त्र चुराकर उन्हें फाडक़र कमरे के बाहर फेंक दिए। पीडि़ता की शिकायत पर भंवरकुआं थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय पीडि़ता ने थाने पहुंचकर आरोपी संदीप सिसौदिया निवासी ग्राम पायकुंण्डा, जिला धार के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह अपने कमरे में नहाने के बाद कपड़े बदल रही थी। उसी दौरान अचानक उसकी नजर खिडक़ी पर पड़ी, जहाँ आरोपी संदीप सिसौदिया बेहद बुरी नीयत से अंदर झांक रहा था। युवती को देख आरोपी वहां से भाग निकला। पीडि़ता का आरोप है कि भागते समय संदीप ने उसके कमरे के बाहर सूखने के लिए टांगे गए अंडरगारमेंट्स चुरा लिए। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी दोबारा आया और उन कपड़ों को बेरहमी से फाडक़र युवती के कमरे के दरवाजे के बाहर फेंककर भाग गया। इस घिनौनी हरकत से सहमी पीडि़ता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी और थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।
