शहर के अनेक समाजसेवी बंधुओं और धार्मिक क्षेत्र की हस्तियों ने शोकाकुल गुप्ता परिवार को दी सांत्वना
बेटियों ने प्रतिवर्ष 5 दिव्यांग एवं 5 जरूरतमंद बच्चों को चिकित्सा एवं शिक्षा में मदद का संकल्प लिया

इंदौर श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन समाज के समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार चंदू गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला गुप्ता के दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने राज्य के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पार्षद अभिषेक शर्मा बबलू, पार्षद निरंजन सिंह चौहान गुड्डू, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता दीपक जैन टीनू सहित अनेक समाजसेवी बंधुओं ने उनके अन्नपूर्णा रोड, देवेन्द्र नगर स्थित निवास “पंचामृत” पर पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धा सुमन समर्पित कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की।
मंत्री विजयवर्गीय ने श्रीमती निर्मला गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित करते हुए कहा कि वे एक धर्मप्रेमी और सेवाभावी महिला थीं, जिन्होंने अपने कर्मयोग से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर डॉक्टर, डिप्टी कलेक्टर और इंजीनियरिंग तथा एमबीए जैसी उपाधियाँ दिलाकर उन्हें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, दिनेश मित्तल, मोहनलाल बंसल, वासु टिबड़ेवाल, श्वेताम्बर जैन समाज के कैलाश नाहर, ललित सी जैन, गणेश गोयल, किशोर गोयल, राजेश बंसल, हरि अग्रवाल, प्रहलाद गर्ग, शिव जिंदल, हंसदास मठ के महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज, गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, श्री विद्याधाम के ट्रस्टी पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन, मध्यभारत अग्रवाल सभा की ओर से रमेश गुप्ता पीठेवाले, इस्कॉन मंदिर की ओर से संत गिरधरगोपाल प्रभु, इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अरविन्द तिवारी, चित्तौड़ा समाज की ओर से ब्रजमोहन गुप्ता, संस्था रंग तरंग की ओर से प्रवीण कश्यप, अभिभाषक संध के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अशोक गोयल, श्रद्धा सुमन सेवा समिति के राजेन्द्र सोनी, संस्था सेवा सुरभि के ओमप्रकाश नरेडा, अग्रवाल परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनीष खजांची, विश्व हिन्दू परिषद गोसेवा भारती की ओर से अशोक हिन्दुस्तानी एवं योगेश होलानी, देवेन्द्र नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, अनिल दुबे आदि ने श्रीमती निर्मला गुप्ता की धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों और उनके निर्मल स्वभाव की खुलेमन से सराहना करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति श्रद्धा सुमन समर्पित किए। इसके अलावा शाकम्भरी सेवा ट्रस्ट की ओर से अनिल खंडेलवाल, सराफा विद्या निकेतन की ओर से प्रमोद नागर, खंडेलवाल वैश्य समाज के कैलाशचन्द्र खंडेलवाल, मप्र वैश्य महासम्मेलन की ओर से अरविन्द बागड़ी, गीता भवन ट्रस्ट की ओर से राम एरन, रामविलास राठी एवं मनोहर बाहेती, अन्नपूर्णा आश्रम ट्रस्ट, अखंड धाम आश्रम, इस्कॉन मंदिर, हंसदास मठ, अग्रसेन महासभा, श्रद्धा सुमन सेवा समिति, अभ्यास मंडल के अध्यश रामेश्वर गुप्ता सहित अनेक बंधुओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
मंगलवार को श्रीमती गुप्ता के उत्तर कार्य एवं पगड़ी रस्म के अवसर पर गुप्ता परिवार ने श्री श्रीविद्याधाम गौशाला, अहिल्या माता गौशाला, हंसदास मठ गौशाला, वनमोरन देवी मंदिर मंडाना कोटा, धोली बावड़ी बैरवजी बरोठा, चित्तोड़ा समाज पंचायत बागली, चित्तोड़ा वैश्य पंचायत समाज कल्याण कोष इंदौर, बालाजी हनुमान मंदिर खुडैल, सनातन मंदिर अन्नक्षेत्र पीपरी, सकलपंच चारभुजा नाथ मंदिर सांवेर को भी श्रीमती गुप्ता की स्मृति में सहयोग राशि भेंट की। इस अवसर पर गुप्ता दम्पत्ति की बड़ी बेटी डॉ. प्रियंका गुप्ता, जो ग्वालियर में भारतीय स्टेट बैंक में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, ने प्रतिवर्ष 5 दिव्यांग एवं दृष्टिहीन बालिकाओं की चिकित्सा और अन्य गतिविधियों के लिए सेवाकार्य करने तथा छोटी बेटी दीपाश्री गुप्ता जो विदिशा में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, ने भी 5 जरूरतमंद बच्चों को उनकी शिक्षा-दीक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया जिसकी समाज बंधुओं ने खुलेमन से सराहना की। इस अवसर पर अनेक पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा गुप्ता परिवार के दामाद आईपीएस और विदिशा के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी सहित अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित थे। संचालन बृजमोहन गुप्ता ने किया। आभार माना रमेशचंद महाजन ने।
