
लगातार संविधान को कुचलने का काम किया कॉंग्रेस ने – शिंदे
कार्यकर्ता कॉंग्रेस के चाल चरित्र और चेहरे को उजागर करें – भूपेंद्र चौहान
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन
इंदौर। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, इंदौर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, इंदौर महानगर की कामकाजी बैठक संभाग प्रभारी भगवती प्रसाद शिंदे, ओमप्रकाश मोहने, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री नितेश नरवले, इंदौर जिला प्रभारी एवं उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए उज्जैन महापौर व इंदौर नगर प्रभारी मुकेश टटवाल ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल हैं, 21 राज्यों में हमारी सरकारे है, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमें दायित्ववान कार्यकर्ता के रूप में काम करने का अवसर मिला है ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं को बस्तियों में पहुंचाकर मोर्चा के विस्तार में जुट जाए।
संभाग प्रभारी भगवती प्रसाद शिंदे ने कहा कि कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी संविधान की प्रति जेब में लेकर घूमते है, लेकिन उनके परिवार और पार्टी ने कभी भी संविधान का निर्माण करने वाले बाबा साहब का सम्मान नहीं किया। और लगातार संविधान को कुचलने का काम किया।
नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर हमारे प्रेरणा स्त्रोत है। हमारी सरकारों ने बाबा साहब के पंच तीर्थों को संवारने का काम किया है। कॉंग्रेस ने बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया। कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर बाबा साहब के प्रति कॉंग्रेस द्वारा किए गए अपमानजनक व्यवहार को बता कर कॉंग्रेस के चाल चरित्र और चेहरे को उजागर करें।
इस अवसर पर पार्षद राकेश सोलंकी, भरत खस, महेश वर्मा, कालू चौहान, धनलाल सोलंकी, अजय मालवीय, कृष्ण मालवीय, संजय पिपरिया जी,चन्दन डागर, प्रहलाद चौहान सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर महानगर के समस्त वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
