दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और भाजपा जनादेश का पूरा सम्मान करती है उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से पार्टी निराश नहीं है बल्कि इसे आत्ममंथन और संगठन को और अधिक मजबूत करने का अवसर मानती है मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को समझेंगे तथा हार के कारणों की गंभीरता से समीक्षा की जाएगी उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आने वाले सभी चुनावों में पहले से अधिक मजबूती ऊर्जा और बेहतर रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी डॉ. यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से निराश न होने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की सेवा और विकास के संकल्प के साथ भाजपा लगातार काम करती रहेगी उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का निर्णय सर्वोच्च होता है और पार्टी उसे पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करती है
