
डबल ट्रैप मास्टर मैन्स केटेगरी में स्वर्ण पदक और दो शूटर्स ने किया नेशनल के लिए क्वालीफाई
इंदौर राजधानी भोपाल में आयोजित 13वीं वेस्ट ज़ोन शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में 6 राज्यों के 200 से अधिक निशानेबाजों ने भाग लिया। इनमें इंदौर की वीर रायफ़ल शूटिंग सोसायटी के शूटर्स ने भी भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। सोसायटी के कोच सतीश शर्मा के मार्गदर्शन में इंद्र विक्रम सिंह बैस ने डबल ट्रैप मास्टर मैन्स केटेगरी में स्वर्ण पदक जीता और रूद्र प्रताप सिंह राठोर और वीरहंस शर्मा ने भी डबल ट्रैप इवेंट में नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। इस तरह वीर रायफल शूटिंग सोसायटी के शूटर्स को मिली सफलता पर एमपी स्टेट रायफल एसोसिएशन के सचिव राकेश गुप्ता ने सभी शूटर्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का संकल्प व्यक्त किया है।
