शहर के इतिहास में पहली बार जैन संत सुनील सागर म.सा.
राजवाडा से शहर के नाम देंगे स्वतंत्रता दिवस पर सन्देश
इसके पूर्व नेमी नगर जैन कॉलोनी से आकर्षक तिरंगा यात्रा के रूप में राजवाडा तक पहुंचेंगे सभी संत
घूँघट गार्डन पर धर्मसभा में 50 से अधिक जैन संगठनों ने समर्पित किया श्रीफल
इंदौर, 12 अगस्त। इंदौर जैन समाज ने स्वतन्त्रता दिवस की वर्षगांठ पर नेमी नगर जैन कॉलोनी के तत्वावधान में केशरबाग रोड स्थित घूँघट गार्डन पर प्रवचन दे रहे आचार्यश्री सुनील सागर महाराज के सानिध्य में 15 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से एक विशेष कार्यक्रम संजोया है। इस दिन नेमी नगर जैन कॉलोनी में आचार्यश्री ससंघ विहार करेंगे जिसमें दोनों ओर 100 से अधिक रत्नत्रय ग्रुप के साथी तिरंगा ध्वज एवं पचरंगी झंडे लेकर साथ चलेंगे। इनके आगे बैंड पर देशभक्ति के गीत गूंजेंगे। एक दोपहिया वाहन पर श्रीजी अभिषेक ग्रुप के महिला-पुरुष तिरंगे झंडे लेकर रैली के रूप में शामिल होंगे। यह जुलूस टोरी कार्नर पर पहुंचकर विशाल तिरंगा यात्रा में बदल जाएगा जो रामाशाह मंदिर होते हुए राजवाडा पहुंचेगा जहाँ आचार्यश्री सुनील सागर म.सा. शहर के इतिहास में पहली बार नागिरकों के नाम स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में ओजस्वी और प्रेरक सन्देश देंगे।
बुधवार को घूँघट गार्डन पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से आचार्यश्री को इस आयोजन के लिए श्रीफल भेंट किया गया जिसपर आचार्यश्री ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े अशोक बडजात्या, मनीष-सविता जैन, मनीष-सपना गोधा, सावन-पूनम पहाड़िया, अनिल जैनको, संदीप जैन मोयरा, प्रमोद पापड़ीवाल राजवाडा पर ध्वजा रोहण के पूर्व आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट करने का लाभ उठाएंगे। आज आचार्यश्री को श्रीफल भेंट करने के अवसर पर कैलाश वेद, सुरेन्द्र जैन बाकलीवाल, इंद्र कुमार सेठी, देवेन्द्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, पूर्व पार्षद पवन जैन, पवन पाटनी, पिंकेश टोंग्या, जेनेष झांजरी, महावीर जैन, वीरेन्द्र बडजात्या, राजकुमार घाटे, प्रदीप बडजात्या, कैलाश लोहारिया, सुनील गोधा, मनोज-अनामिका बाकलीवाल, आयुषी बाकलीवाल, संदीप पहाड़िया, देवेन्द्र सेठी, नीलेश सेठी, पवन पाटोदी, धीरज पहाड़िया, जितेन्द्र जैन, नीरज गंगवाल, नितिन पाटोदी, जिनेन्द्र सेठी, दिलीप-दीपक पाटनी, अजय जैन अज्जू के अलावा रत्नत्रय ग्रुप, दिगम्बर जैन महासमिति, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमिटी मध्यांचल, राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी), दिगम्बर जैन संगठन, महिला संगठन, विहर्ष सागर भक्त मंडल, नेमी नगर दिगम्बर जैन समाज, पंच लश्करी गोट रामशाह म्न्दरी सहित समाज के 50 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
