इंदौर ।बाणगंगा क्षेत्र की प्रीमियम पैराडाइज कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।पुलिस के मुताबिक, प्रीमियम पैराडाइज निवासी कमलसिंह पिता श्रीनाथुराम केमखुरिया के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। फरियादी जब घर पहुंचे तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी के लॉकर का ताला भी टूटा था और उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवर समेत 10 हजार रुपये नकद गायब थे। बाणगंगा पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की सुरागकशी की जा रही है।
