इन्दौर कनाडिया थाना क्षेत्र के बायपास पर आबकारी विभाग ने चैकिंग अभियान चलाया। आबकारी अधिकारी आकाश मिश्रा, निधि शर्मा ने बताया कि चैकिंग के दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोका गया और पूछताछ की गई तो चालक असंतुष्ट जवाब देते हुए नजर आए इसके बाद कंटेनर की चैकिंग की गई जिसमें से ५०० शराब की पेटियां मिली। बड़ी ब्रांड तक कि शराब कंटेनर में भरी हुई थी। विभाग ने कंटेनर और शराब की कुल कीमत करीब ५५ लाख आंकी है। कार्रवाई में आबकारी विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक कंटेनर में शराब की खेप चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। पुलिस अब कंटेनर के रूट की पड़ताल भी कर रही है। जिन राज्य और जिले से कंटेनर गुजरते हुए इन्दौर आया है, आबकारी विभाग इसकी जांच कर रहा है।
