
अग्रवाल सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों ने पहला न्योता दिया खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को
इंदौर अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर द्वारा पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार 5 अक्टूबर को रवीन्द्र नाट्य गृह में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या एवं भक्तिमय तम्बोला का वृहद आयोजन किया जाएगा, जिसका पहला न्योता रविवार को खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को समर्पित किया गया। इस आयोजन में पूर्वी क्षेत्र की 40 से अधिक कॉलोनियों के समाज बंधु भागीदार बनेंगे।मंच के अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, संस्थापक अजय मित्तल एवं महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि भक्तिमय तम्बोला का यह आयोजन शहर में अपने किस्म का सबसे अधिक ईनामी राशि वाला आयोजन होगा जिसमें सोना, चांदी एवं इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे पुरस्कार भी दिए जाएँगे। रविवार को खजराना गणेश मंदिर पर संस्था के संरक्षक गणेश गोयल, आश्विन गोयल, अरुण गोयाल, शरद अग्रवाल, अक्षय मित्तल, वीरेन्द्र अग्रवाल, राजेश मंगल, विपिन बिंदल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के समाज बंधु मौजूद थे। महाआरती में मनीष अग्रवाल, अभय मित्तल, रितेश गोयल, मनोहर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, शोभित कंसल, विनय गुप्ता एवं मंच के कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर समाज, शहर एवं राष्ट्र में सुख, शांति एवं सदभाव के लिए प्रार्थना की। भक्तिमय तम्बोला की जोरदार तैयारियां शुरू हो गई है जिसके प्रवेश पत्र शहर में विभिन्न केन्द्रों पर 25 सितम्बर से उपलब्ध हो सकेंगे।
